बेतिया – बगहा :- तिरुपति सुगर्स लिमिटेड बगहा 2 प० चंपारण द्वारा किसानों के शोषण के संबंध में

न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार:–
बगहा :- प.च भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री आशीष मिश्रा(रौशन बाबा) ने उपरोक्त के आलोक में किसानों के हित् में निम्नलिखित बिंदुओं के आलोक में त्वरित कार्यवाही की जांच ताकि मिल प्रबंधक द्वारा किसानों को शोषण बन्द करे।
*लघु सीमान्त किसानों को गन्ना मांग पत्र नियमित और उनके नाम से निर्गत किया जाए ताकि उनका पैसा उनके खाते में जाए और उनका शोषण बन्द हो
*मिल प्रबंधक द्वारा घटतौली का नियमित जांच सुनिश्चित कराया जाए
*साप्ताहिक गन्ना भुगतान सुनिश्चित कराया । ज्ञातव्य हो कि वर्तमान में गन्ना भुगतान आपूर्ति के 30 से 45 दिन में किया जा रहा हैं। जिससे लघु किसानों के बेटियों की शादी एवं अन्य कार्य प्रभावित हो रहा हैं।
*दैनिक रूप से मिल में कार्यरत कर्मियों का न्यूनतम मजूदरी उनके कार्य और अनुभव के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।
प्रतिलिपि सूचनार्थ प्रेषित:-
● जिला पदाधिकारी प.चंपारण
●अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा
●माननीय गन्ना मंत्री, बिहार सरकार
● माननीय मुख्यमंत्री,बिहार सरकार