
मांझी(सारण)। दो सप्ताह तक इंतजार के बाद जैतपुर रेलवे ढाला से हरिजन टोली तक जाने वाली टूटी सड़क की मरम्मत शुक्रवार को ग्रामीण युवाओं के द्वारा निजि कोष से ईंट डालकर की गई। युवकों ने बताया कि करीब 9 माह पूर्व स्थानीय विधायक के प्रयास से मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत इस सड़क को बनवाया गया था। जो एक जगह तेज बारिश व बाढ़ के पानी से कटाव के कारण क्षतिग्रस्त व खतरनाक हो गया था। वाहनों का आवागमन बाधित था। विधायक और मुखिया से भी आग्रह करने पर कोई पहल नही किया गया। दो सप्ताह इंतजार के बाद पंचायत के खेलारी राय के लड़के सुभाष राय के नेतृत्व में युवकों ने गड्ढे को भर कर चलने लायक बनाया गया। कुछ युवकों ने बताया कि पंचायत में 12 चापाकल लगाने के लिए आया था। मगर उचित स्थान पर नही लगाया गया है। मौके पर सुभाष राय, मनोज यादव, अजीत यादव, सुदामा यादव, अमेरिका यादव, उपेंद्र यादव, तारकेश्वर यादव, ब्रजेश यादव, प्रभु यादव, गणेश यादव, जोगिंदर यादव, राजेंद्र यादव आदि ने सहयोग किया।




Recent Comments