बेतिया – बगहा:-बगहा नगर परिषद के वार्ड नंबर 32 और 33 में लगभग 43 लाख रुपये की लागत से सड़को एवं नालों का किया गया शिलान्यास।

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार:–
बगहा:- बगहा नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम एवं उप सभापति जीतेन्द्र राव ने मंगलवार को नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 32 और 33 में दो सड़को और नालों का लगभग 43 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पी.सी.सी पथ का शिलान्यास किया और साथ ही वार्ड न० 32 और 34 के सड़कों और नालों का सभापति प्रतिनिधि व उप सभापति के द्वारा निरीक्षण भी किया गया। मौके पर वार्ड पार्षद मो० रब्बानी,मोबिन,जुगनू आलम,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि डॉ० राजू सिंह, मोहम्मद साबिर,सुमन कुमार यादव सहित स्थानीय जनता उपस्थित रहे।