कोटा: सट्टा कारोबार का भंडाफोड़, 47 लाख से ज्यादा का हिसाब-किताब मिला
वसीम खान
कोटा 3 मई। बोरखेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टे के बड़े कारोबार का भंडाफोड़ आधा दर्जन से अधिक सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। सटोरियों के पास से मोबाइल, लैपटॉप और टीवी को जब्त किया गया है। बोरखेड़ा थाना इलाके में रहने वाले सत्तार भाटी के घर में आईपीएल मैच पर यह सट्टा कारोबार चल रहा था। पुलिस कई दिनों से यहां नजरें जमाए हुए थी। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर सट्टे कारोबार का भंडाफोड़ किया। इसमें कई नामचीन लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए। छापेमारी में करीब 47 लाख 80 हजार रुपए के सटटे का हिसाब-किताब मिला है।