एकमा(सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर रसूलपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मणी कुमार ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से रसूलपुर चट्टी पर छापेमारी कर 14 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस ने मौके से शराब के कारोबारी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार शराब के कारोबारी चंदन कुमार से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। वहीं शराब पीकर धानाड़ीह गांव में हंगामा कर रहे अमित कुमार सिंह, सूरज कुमार साह व रजनीश कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उधर एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी व पुलिस अवर निरीक्षक नयनसी कुमारी ने गंजपर टोले बलुआ गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे बिट्टू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार शराबियों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि बिहार सरकार के आदेश पर सारण पुलिस शराब बंदी कानून के कार्यान्वयन को लेकर कडाई से अनुपालन कर रही है। पुलिस अभियान चलाकर अवैध शराब के कारोबार में शामिल कारोबारियों और शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गयी है।