सिवान :भारी मात्रा में मीनी कंटेनर पर लदी शराब बरामद
#परवेज अख्तर
सीवान
उत्पाद विभाग की टीम ने हरियाणा से भारी मात्रा में मिनी कंटेनर से मंगाई जा रही शराब बरामद किया है। पुलिस को देखते ही कंटेनर के चालक और खलासी अपनी गाड़ी की रफ्तार बढ़ा कर भागने लगे जिसका पीछा कर उत्पाद विभाग की टीम ने किया जिसके बाद चालक और खलासी शराब से लदी मिनी कंटेनर छोड़कर फरार हो गए उत्पाद पुलिस ने मिनी कंटेनर को जप्त कर उत्पाद बैंरेक लाई।उत्पाद के दरोगा अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मिनी कंटेनर में लदी भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित शराब कारोबारियों द्वारा लाए जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पाक की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एजेंसी कड़ी पेट्रोल पंप के समीप मिनी कंटेनर का पीछा कर पकड़ लिया गया पुलिस को देख खलासी और चालक फरार हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शराब से लदी कंटेनर को छुड़ाने के लिए शराब कारोबारियों ने लाखों रुपए रिश्वत देने की पेशकश की गई थी।




Recent Comments