दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
सोशल मीडिया पर फेक न्यूज के बढ़ते चलन की रोकथाम हेतु आज दिनांक-28.05.2019 को समाहरणालय सभागार में डिजिटल एम्पावरमेन्ट फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले के पुलिस पदाधिकारियों सहित मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री जयंत कांत ने कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि फेक न्यूज की रोकथाम हेतु डिजिटल एम्पावरमेन्ट फाउंडेशन की तरफ से आयोजित कार्यशाला काफी महत्वपूर्ण है। इस कार्यशाला के माध्मय से आप सभी को फेक न्यूज/फैक्ट न्यूज के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की जायेगी। उन्होंने संस्था के प्रतिनिधि की ओर से दी जानेवाली जानकारी को महत्वपूर्ण बताते हुए किसी भी सोशल मीडिया पर आनेवाले गलत खबरों की पहचान कैसे की जाय इस पर ध्यान देने की आवश्यकता जतायी।
कार्यशाला के दौरान डिजिटल एम्पावरमेन्ट फाउंडेशन, नई दिल्ली, रवि गुड़िया ने फेक न्यूज को पकड़ने के विभिन्न तकनीकी पहलूओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा फेक न्यूज आजकल फेसबुक के जरिये लोगो के मत को प्रभावित कर रहे है। इसपर रोकथाम के लिए अनावश्यक पेज को लाईक करने से बचना आवश्यक है।
फेक न्यूज के रोकथाम हेतु आयोजित कार्यशाला में डिजिटल एम्पावरमेन्ट फाउंडेशन, नई दिल्ली की रमा द्विवेदी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री नंदकिशोर साह, उप विकास आयुक्त, श्री रविंद्र नाथ प्रसाद सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, श्री आशीष कुमार बरियार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, श्री अनिल राय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी-सह-विशेष कार्य पदाधिकारी, श्री बैद्यनाथ प्रसाद, मुख्यालय डीएसपी, श्री अरुण कुमार सहित विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष एवं पुलिस निरीक्षक सम्मिलित हुए।