Θ बेतिया – नरकटियागंज:– अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नवादा में हो रहे 59वे प्रांतीय अधिवेशन का पोस्टर टी०पी वर्मा कॉलेज में जारी किया गया

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉आज दिनांक 11/12/2017 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नवादा में हो रहे 59वे प्रांतीय अधिवेशन का पोस्टर टी०पी० वर्मा कॉलेज में जारी किया गया। इस मौके पे नगर मंत्री रौशन कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुनिया की सबसे बड़ी छात्र संगठन है एवम ये छात्रो को रास्ट्रवादी विचाधारा से जोड़ने का कार्य करती है।इस अधिवेशन में बिहार के वर्तमान शिक्षण परिवेश के बारे में भी चर्चा होगी। कॉलेज अध्यक्ष प्रशांत कुमार एवम नगर खेल कूद प्रमुख रोहित कुमार ने कहा कि इस अधिवेशन में नरकटियागंज इकाई से 40 छात्र नवादा जायेगे।
कॉलेज उपाध्यक्ष निरंजन कुमार एवम राजन कुमार ने आगे कहा कि अधिवेशन से कार्यकर्ता को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा । इससे उनमें नेतृत्व करने की क्षमता का विकाश होगा।कॉलेज उपाध्यक्ष अजीत कुमार एवम पंकज तिवारी ने कहा कि इस अधिवेशन में सामाजिक कुरीतियों पे चर्चा होगी ताकि इसपे नियंत्रण किया जा सके। इस मौके पे विवान गुप्ता,अनुराग श्रीवास्तव, नगर सह मंत्री हिमांशु कुमार,पूर्व नगर अध्यक्ष प्रो० एन०डी० ओझा, मुन्ना कुशवाहा,सन्नी कुमार, रविरंजन मिश्र, सुमन कुमार,विक्की सोनी, विशाल कुमार, किशन श्रीवास्तव समेत अन्य थे॥




Recent Comments