दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

बालू लदे एक ट्रैक्टर ने दुकान में मारी ठोकर मैनाटांड़ प्रखंड अंतर्गत मंगलवार को बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक दुकान में ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में दुकानदार बाल बाल बचे। यह दुर्घटना मंगलवार की शाम रमपुरवा मैनाटांड़ सड़क मार्ग पर कन्या विधालय के पास हुई। सूत्रों से पता चला कि मानपुर नदी से बालू लादकर रक्सौल के लिए जा रहा था इसी बीच ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और सिलाई मशीन दुकान में ठोकर मार दिया जिससे दुकान के सामने लगी हुई दो मोटरसाइकिल को भी रौंदकर चकनाचूर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि ड्राइवर नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था जिसके कारण यह घटना घटी है।