दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-बिहार पुलिस द्वारा पूरे प्रदेश में 22 फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक पुलिस सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है इस क्रम में बेतिया पुलिस द्वारा शनिवार को नगर के महावत टोली चौक पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी विद्या पासवान, सदर एसडीपीओ पंकज रावत, एएसपी अभियान शिव कुमार राव एवं नगर थाना अध्यक्ष पुलिस निरीक्षक श्री राम सिंह ने उपस्थित बाइक सवारों को अपने अपने स्तर से संबोधित करते वाहन चलाने के क्रम में कई प्रकार के सुरक्षा हेतु आवश्यक जानकारियां दीं एवं हमेशा यातायात के नियमों के पालन हेतु उत्प्रेरित किया । साथ ही बिना हेलमेट के बाइक चलाने से होने वाले नुकसान का भी हवाला दिया । अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने बिना हेलमेट के बाईक चालकों को गुलाब का फूल भेंट करते हुए उन्हें सुरक्षित यात्रा हेतु हेलमेट का सदा उपयोग करने की सलाह दी । मौके पर नगर के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे




Recent Comments