दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

नौतन स्थानीय थाना क्षेत्र के गहिरी मिशन मन टोला गाँव से विगत चार फरवरी को अपहृत चार युवको को पुलिस ने बरामद कर लिया है । पीडि़त अर्जुन मांझी ने आवेदन देकर युवको के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले को लेकर पुलिस गंभीर बनी हुई थी । गहन जांच पड़ताल के बाद युवको को परिजनो व पुलिस के संयुक्त सहयोग से गुजरात के हेमाल से बरामद कर अपने कब्जे मे ले लिया है । थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि पीड़ित अर्जुन मांझी के आवेदन के आलोक मे पुलिस प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की गहन जांच पड़ताल जुटी हुई थी । परिजनो व पुलिस के संयुक्त सहयोग से युवको को गुजरात के हेमाल से बरामद कर लिया गया। बरामद युवक राजनंदन कुमार, राहुल कुमार ,मिथुन कुमार और मुन्ना कुमार बताये गये है। पुछताछ मे युवको ने बताया कि अपनी मर्जी से कमाने के नियत से ठेकेदार संतोष राम के पास गुजरात के हेमाल गये थे ।