हसनपुरा(सीवान )प्रखण्ड के उसरी पंचायत के पंचायत भवन के प्रांगण में शनिवार को ग्राम विकास कार्यक्रम के तहत मुखिया पायल देवी की अध्यक्षता में चल रहे दर्जनों महत्वाकांक्षी योजनों के लिए ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी वार्डो के वार्ड सदस्य द्वारा अपने-अपने वार्डो के मूलभूत योजनाओं को दर्शाया गया। मौके पर पंचायत सचिव शत्रुघ्न सिंह, जेई वलिंद्र राम, मुखिया प्रतिनिधि छोटेलाल साह, वार्ड सदस्यों में रवीन्द्र प्रसाद, संजय प्रसाद, मुख्तार पांडेय, गीता देवी, नसीमा खातुन, नीरज शर्मा, महमद हुसैन, बनारसी यादव, सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।




Recent Comments