बेतिया – नरकटियागंज:- शौच के दौरान गयी नाबालिक से छेड़छाड़, पिता ने थाने में दिया आवेदन।

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार:–
नरकटियागंज:-नरकटियागंज अनुमंडल के शिकारपुर थाना अंतर्गत चतुर्भुजवा में नाबालिग लड़की से चाकू दिखाकर जबरन छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया। शिकारपुर थाने में नाबालिग बच्ची के पिता ने थाने में आवेदन देकर आरोपित देवकी मीर पिता मीर हसन 30 वर्षीय ने नाबालिक शौच के दौरान गयी लड़की को जबरन गन्ने के खेत में ले जाकर जबरदस्ती कर रहा था तभी लड़की चिल्लाने लगी। वहीं लड़की का कहना है की मै खेत में शौच करने गयी थी, तभी देवकी नामक युवक मुझे जबरदस्ती पकड़ कर गन्ने के खेत में लेकर इधर उधर छूने लगा जिसके बाद मैं चिल्लाई जिसको लेकर मेरे फूफा और अन्य लोग मौके पर पहुँचे और मुझे बचाया और माता पिता को के हवाले कर दिया. सूत्रों से ज्ञात हुआ कि पूर्व में भी देवकी द्रारा ऐसे दो वारदातों को अंजाम दे चूका है. वहीँ शिकारपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जाँच कर दोषी पाये जाने पर न्यायोचित कार्यवाही की जायेगी|




Recent Comments