दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

नरकटियागंज शहरवासियों के द्वारा भीषण गर्मी में बिजली की लचर व्यवस्था और भारी अनियमिताए के संबंध में आक्रोशित युवा समाजसेवी सह नगर उपाध्यक्ष अ.भा.वि.प. के अतुल कुमार के नेतृत्व में विधायक विनय वर्मा को बिजली के लिए उनके आवास शिकारपुर में ज्ञापन सौंपा गया और वार्ता किया गया। दिनांक – 21/05/19 को सहायक विधुत अभियंता को दिए गए ज्ञापन की फोटो काँपी भी संलग्न करके दिया गया । विधुत अभियंता को ज्ञापन देने के बाद भी कोई असर नही है जिससे काफी आक्रोश है। अतुल कुमार ने ज्ञापन में बताया गया कि भीषण गर्मी और तपती धूप के पिछले महीने प्रारंभ होते ही बिजली की अनियमिताए , लचर वयवस्था यानि चौबीस घंटों में मात्र 5-6 घंटे बिजली मिल रही है। बिजली कब रहेगा इसकी कोई समय सीमा नही है। हर दस मिनट ,बीस मिनट और आधे घंटे मे बिजली का आना और जाना भारी अनियमितता को दर्शाता है । तार टूटने पर विभागीय कर्मचारियों की ओर से तत्परता पूर्वक समाधान नही होता है। बिहार सरकार के द्वारा मिट्टी का तेल बंद कर देने से शाम मे घरो मे अंधेरा ही छाया रहता है । फ्रीज , कूलर , टी.वी , पंखा आदि प्रदर्शनी की तरह घर मे रखा पडा है। आक्रोशित अतुल कुमार ने बताया कि बिजली के नही रहने खासकर छात्रो की पढ़ाई की भारी समस्या एवं गृहिणी को शाम मे खाना बनाने मे परिशानियो का सामना करना पड रहा है। विदित हो कि गांव एवं दूर दराज से यहां छात्र पढ़ने के लिए आते है और बिजली नही रहने से पढाई के साथ साथ उनका भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है । रात मे सोना दुर्लभ हो गया है। समाजसेवी राजू जेन्टलमैन ने बताया कि मुस्लिम समुदाय के रमजान के इस पवित्र महीने में भीषण गर्मी में बिजली नही रहने से भुखे , प्यासे और भी बेचैनी बढ जा रही है । जिसका अंदाज लगाया जा सकता है। यहाँ जनप्रतिनिधियों को कोई मतलब नही है। शहरवासियों मे आक्रोश व्याप्त है। रमजान के इस पवित्र त्योहार में तपती धूप , लू और गर्म हवाओं के चलने से भूखे , प्यासे शरीर का बुरा हाल है। लेकिन बिजली विभाग पर कोई असर नही है। बिजली बिल जमा करने के बाद भी स्थिति दयनीय है। प्रत्येक वर्ष जब जब गर्मी शुरु होती है तो बिजली की आंखमिचौली शुरु हो जाती है। समाजसेवी बीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि संध्या मे बिजली नही रहने से जेनरेटर वालो की मोटी कमाई हो जाती है । बिजली बराबर ही लो वोल्टेज के साथ रह रही है। रहना और नही रहना बराबर ही है। सागर श्रीवास्तव ने बताया कि शहर मे अवैध और टोका फसाकर बिजली जो लोग जला रहे है उनकी जांच कर अविलंब कार्यवाही होनी चाहिए । संध्या मे बिजली नही रहने से जेनरेटर वालो की मोटी कमाई हो रही है । मिली भगत की भी संभावना है। जिससे शहरवासियों मे भारी आक्रोश है। रौशन कुमार ने बताया कि नगर मे खडे पोलो को नही बदला जा रहा है जिससे पल पल हादसा होने की प्रबल संभावना बनी रहती है। मौके पर अतुल कुमार , सागर श्रीवास्तव , राजू जेन्टलमैन , बीरेन्द्र श्रीवास्तव , रौशन कुमार , अभिनव राज , मोहित कुमार , सोनू पांडेय , अखिलेश शर्मा , दीपक पाठक , विनय चौबे आदि की उपस्थिति रही ।