मढ़ौरा के विक्टोरिया बाजार की घटना

मढ़ौरा(सारण) । थाना क्षेत्र के विक्टोरिया बाजार से विजय दशमी की देर रात दुर्गा पूजा का मेला देखकर घर लौट रही एक 15 वर्षीय किशोरी को दो युवकों ने चाकू के दम पर पहले अगवा कर लिया । बाद में उसे सूनसान मूंज के खेत की तरफ ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया । रेप के बाद पहचान छुपाने के लिए आरोपी युवकों ने किशोरी का हत्या कर देने के लिए उतारू हो गए । किशोरी के गिड़गिड़ाने पर किसी को नही बताने की घमकी देते हुए युवक फरार हो गए । किसी तरह घर पहुंच के किशोरी ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी । घटना के सामने आने पर हड़कंप मच गया । पुलिस तक बात पहुंचने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी युवक अरमान मियां को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दुसरा आरोपी मुन्ना राय फरार है । पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है । पुलिस उक्त कांड में एक युवक की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।