कुख्यात रईस खान की हुई पेशी

रिपोर्ट:परवेज अख्तर/सिवान : 50 हजार का इनामी अंतरराजीय कुख्यात अपराधी रईस खान की पेशी सोमवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट टू सरोज कुमार श्रीवास्तव के न्यायालय में कराई गई। बताते चलें कि तत्कालीन एसपी सौरव साह के निर्देश पर एसआइटी टीम ने रईस को गिरफ्तार करने के लिए ग्यासपुर गांव के एक बगीचा की घेराबंदी की थी, जहां रईस गिरोह के कुछ अपराधी छिपे हुए थे। पुलिस को देखते ही अपराधियों गोलीबारी शुरू कर दी। यह मामला न्यायालय में सुनवाई के लिए चल रही थी। उक्त मामले में कुख्यात रईस की पेशी भागलपुर केंद्रीय कारा से सिवान लाकर कराई गई। रईस खान की पेशी को लेकर कोर्ट की सुरक्षा को चौकन्ना कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार पेशी बाद रईस खान को जेल भेज दिया गया।




Recent Comments