अमनौर मेंं युवक की हत्या मामले का सारण एसपी नें किया ऊद्भेदन, दो पिस्टल के साथ धराया दो अपराधी
छपरा (सारण) : जिले के मढौरा थाना क्षेत्र के रजगवां गांव के एक अपराधी को पुलिस नें दो पिस्टल , कारतूस व बाइक के साथ पकड़ा।पकड़े गये अपराधी के पास से दो पिस्टल, एक बजाज मोटरसाइकिल , चार जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद हुआ हैं।पुलिस को हाल मेंं हुये अमनौर मेंं युवक पप्पू स्वर्णकार की हत्या मेंं अपराधी की संलिप्ता के सबूत मिलें हैं।मढ़ौरा के साथ ही भगवान बाजार का एक अन्य अपराधी विकास पटेल को भी पुलिस गिरफ्तार की हैं। दोनों आपराधियों के स्वीकारोक्ति के बाद शुक्रवार कों सारण एसपी हर किशोर राय नें अमनौर मेंं पीसी कर अमनौर मेंं युवक पप्पू स्वर्णकार की हत्या मामले का ऊद्भेदन कर लेने का दावा किया।पुलिस का दावा हैं की हत्या के समय प्रयुक्त बाइक कों भी बरामद कर ली गयीं हैं।गिरफ्तार आपराधियों नें बताया हैं की युवक की हत्या की योजना मढ़ौरा थाना क्षेत्र के रजगवा गांव मेंं पप्पू सिंह के आवास पर बनी थी, जिसमें पप्पू सिंह और सुबोध सिंह भी योजना बनने मेंं थे। इस पीसी के मौके पर एसपी हर किशोर राय , डीएसपी धीरेन्द्र कुमार साव, इंस्पेक्टर राम बालेश्वर राय , अमनौर थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक भी उपस्थित थे। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राम बालेश्वर राय नें बताया की गिरफ्तार अपराधी को जेल भेजा जा रहा हैं।