दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
ट्रैक्टर से कुचल कर किशोर की मौतमामले दस नामजद सहित डेढ अग्यात पर मामला दर्ज
नौतन थाना क्षेत्र के मंगलपुर बजार से सटे बुधवलिया गांव मे मंगलवार की आधी रात्रि मे एक ट्रैक्टर से कुचल कर चौदह वर्षिय किशोर हेमन्त कुमार की हुई मौत मामले मे पुलिस ने वीरेन्द्र साह , मोहर महतो , सुरेन्द्र साह ,सुरेश साह ,जलंधर साह, मुकेश साह, चंद्रदेव यादव ,चंचल महतो, कुंवर यादव ,आदर्श कुमार सहित डेढ़ सौ अग्यात लोगो को नामजद बनाते हुए बताया कि घोठा टोला निवासी नंदकिशोर प्रसाद का लङका प्रदीप प्रसाद गोपालगंज से ट्रैक्टर पर इट लादकर ला रहा था की हेमन्त कुमार की दब जाने से मौत हो गयी वही सभी आरोपी सरकारी काम मे बाधा उत्पन्न करते हुए चालक को बंधक बनाकर पुलिस को परेशान किया तथा घंटो चालक को बंधक बनाकर रखते हुए सरकारी कार्यों मे परेशानी डाला। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह ने बताया कि मामले मे कांड अंकित कर पुलिस कारवाई मे जूट गयी है।यहा बता दे कि उक्त घटना मे काफी हेर फेर करने का भी मामला प्रकाश मे आया है जहा जिस ट्रैक्टर से किशोर मरा उस ट्रैक्टर को छोङ दुसरे ट्रैक्टर पर बलेम लगाने की बात सामने आयी है फिलहाल इस मामले मे तरह तरह की चर्चाऐ सुनने को मिल रही है तथा लोग दबी जुबान से चर्चा करते नजर आ रहे है।




Recent Comments