स्थानीय विधायक मुद्रिका प्रसाद राय सड़क का शिलान्यास करते हुए

इसुआपुर -प्रखण्ड के इसुआपुर गांव में स्थानीय विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने सड़क का शिलान्यास किया ।मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सम्पर्क योजना के तहत इसुआपुर शिवकुमार कुशवाहा के घर से गम्हरिया टोला होते हुए मरीचा सिमा तक जाने वाली लगभग सवा चार किलोमीटर लंबी इस इस सड़क का निर्माण दो करोड़ छियासठ लाख चार सौ अठावन रुपये की लागत से हो रहा है ।सम्बेडक़ मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इस सड़क का निर्माण मानक के अनुसार निर्धारित समय के पहले कर लिया जाएगा।
वही अपने बीच बिधायक को देखकर ग्रामीण काफी खुश दिखे ।वही बिधायक ने भी अपने मतदाताओं के दुख दर्द को सुना।तथा अपने सचिव को आवश्यक निर्देश दिया ।मौके पर मुखिया राजकिशोर सिंह, नरेंद्र सिंह,अमरनाथ प्रसाद, मुकेश चौरसिया, गुड्डू कुशवाहा, बिधायक के निजी सचिव अशोक कुमार राय,टुनटुन हासमी,शैलेश चौबे, पारस राय,सतेंद्र प्रसाद,सिकिल राय सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे ।