
शत्रूध्न साहू को प्रथम प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर आप नेताओं ने केजरीवाल को दी बधाई
छपरा(सारण)। बिहार प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष शत्रुध्न साहू को बनाये जाने पर जिला के आप नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल व राज्य प्रभारी सांसद संजय सिंह को बधाई दी है।
गौरतलब हो कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर बिहार के जिलाध्यक्षों की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई थी।जिसमें श्री केजरीवाल ने शत्रुध्न साहू को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की।बैठक में आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राज्यसभा सांसद एवं बिहार प्रभारी संजय सिंह भी उपस्थित थे। श्री साहू को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई देने वालों में प्रमूख रूप से आप के जिलाध्यक्ष उमेश्वर सिंह उर्फ मुनी जी, प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना, सचिव रंजीत सिंह, पूर्व प्राचार्य राजवंशी सिंह,केदार सिंह,गौतम मिश्रा, भोला मिश्रा, रंजीत यादव,संतोष यादव,राजीव कुमार सिंह अधिवक्ता, पूर्व सैनिक अरूण कुमार, एस.एन.आलम,भूपेन्द्र सिंह,विभूति तिवारी,बिरेन्द्र राय शामिल है।




Recent Comments