मढ़ौरा में ब्रांडेड कंपनी के नकली समान के निर्माण व कारोबार करने के आरोप में एक ब्यक्ति गिरफ्तार

मढ़ौरा (सारण) : नगर क्षेत्र में डाबर कंपनी के नकली गुलाबरी का निर्माण और कारोबार का एक मामला सामने आया है I कंपनी के जांच प्रतिनिधि कुमार दयाशंकर ने स्थानीय थाना की मदद से धेनुकी स्थित एक दुकान में छापामारी कर 59 एमएल का 1680 बोतल बरामद किया है I मामला के सामने आने पर पुलिस ने धंधेबाज टुनटुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है I वही नकली और असली डाबर गुलाबरी की एक बोतल को सील कर जांच हेतु भेजा गया है I मामले में कंपनी के जांच अधिकारी कोइलवर भोजपुर निवासी कुमार दयाशंकर ने एक प्राथमिकी दर्ज कराया है I प्राथमिकी के अनुसार कंपनी को एक गुप्त सुचना मिली थी कि सारण के मढ़ौरा धेनुकी चौक पर दुकानदार टुनटुन सिंह के द्वारा डाबर कंपनी का नकली सामान तैयार करके बेचा जाता है I सुचना के आधार पर मढ़ौरा थाना से पुलिस बल प्राप्त कर उक्त दुकान में छापामारी की गई I दुकान से गुलाबरी प्रीमियम रोज वाटर 59 एमएल का नकली 1680 बोतल बरामद किया गया I वही गुलाबरी का स्टीकर कागज पर प्रिंट कुल 13240 पीस मिला I नकली सामान की बरामदगी पर पुलिस ने दूकानदार धेनुकी निवासी नरसिंह सिंह का पुत्र टुनटुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया I मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर करवाई शुरू कर दी है I