बेतिया – चौतरवा पावर सब स्टेशन के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को नया विद्युत कनेक्शन दिया गया

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा पश्चिमी चंपारण बिहार:–
चौतरवा पावर सब स्टेशन के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को नया विद्युत कनेक्शन दिया गया। विधुत विभाग के कनिय विधुत अभियंता अनंत कुमार ने बताया कि विभागीय स्तर से पहले गांव का सर्वे किया गया । तथा वंचितों की सूची तैयार कर शिविर लगाकर उन्हें कनेकशन दिया जा रहा है। और साथ मे उन्होंने बताया कि जिनका बिजली का बिल जमा नही हुआ वो अपना-अपना बकाया जमा कर दे अन्यथा उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा । इस अवसर पर विधुत विभाग के कर्मी चंदन कुमार, प्रकाशनारायण शाही, सुजीत कुमार, शशि गिरी, ओमप्रकाश कुमार, बृजेश कुमार, धिरज कुमार भारद्वाज समेत दर्जनो लोग शिविर मे शामिल रहे।