✍दैनिक खोज खबर के लिए नवीन सिंह परमार
![]()
👉 42 अवैध शराब के कारोबारी व शराबी जढे पुलिस के हत्थे
👉पुरे जिले में 31 स्थानों पर छापेमारी कर गिरफ्तार हुए 479 वांरटी
👉119 वांरटी को भेजा गया सीवान जेल


♨सीवान : जिले अपराध रोकने व अपराधियो सहित अवैध शराब के कारोबारियों का नकेल कसने के लिए सीवान पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार साह के नेतृत्व पर पुरे जिले में पुलिस के द्वारा तीन दिनों का एक विशेष अभियान संचालित किया गया । पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार से लेकर बुधवार की रात्री तक संचालित इस विशेष समकालीन अभियान के दौरान पुरे जिले में कुल 31 स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी किया व इस छापेमारी के दरम्यान जिले में कुल 479 लोग गिरफ्तार किए गए, जिनमे से 119 लोगों को जेल भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान कुल नव कुर्की-जप्ती की कार्रवाई पुरी हुई वही अवैध शराब पीने व कारोबार करने के आरोप में कुल 42 लोग गिरफ्तार किए गए । तीन दिनों के अंदर पुलिस ने जिले के विभिन्न थानाक्षेत्र से देशी शराब 83. 6 लीटर, महुआ शराब 127. 5 लीटर व विदेशी शराब 571.25 लीटर जब्त किया गया है।
![]()




Recent Comments