
दैनिक खोज खबर/ जलालपुर (सारण)। मेहनत तो सभी करते हैं, सफलता कईयों को मिलती भी है। लेकिन किसी की सफलता दास्तान बन जाती है वह व्यक्ति आईकॉनिक बन जाता है। यह वाक्यांश वैसे ही व्यक्ति के बारे में है जिन्होंने संघर्ष करके सफलता पाई फिर पूरे प्रखंड और जिले के लिए आइकन बन गए। यह चर्चा जलालपुर के अशोक नगर निवासी इंजीनियर ललित कुमार सिंह के बारे में है। पिता रामरंगिला सिंह व माता लालमति देवी के पुत्र ललित कुमार सिंह किसान परिवार से आते हैं।इनके पिताजी इन्हें इंजीनियर बनाने का सपना संजोए थे। सोच था कि गांव मे पहला इंजीनियर मेरा बेटा बने। गांव मे शिक्षा का उत्कृष्ट माहौल नही था। परन्तु पढ़ने में काफी कुशाग्र ललित कुमार सिंह अपने पिता के सपनों पर अपनी कड़ी मेहनत से खड़ा उतरे और इतिहास बना दिया।गांव के पहले सिविल इंजीनियर बन करके निकले और उनकी शादी प्रतिभाशाली महिला वीणा सिंह से हुई। वे परिवार संभालते हुए कामकाजी भी थी और वे बिहार प्रशासनिक सेवा में चयनित हुई।अपने दो बेटियों व एक बेटा को इस दंपति ने बेहतर शैक्षणिक प्रबंधन से तीनों को सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचाया। इस दंपति व परिवार का कुछ अलग करने का वह सपना न केवल साकार हुआ, बल्कि बन गया मिसाल पूरे गांव के लिए, पूरे समाज के लिए। पिता की प्रेरणा को विरासत बनाते हुए, उन्होंने अपनी बेटियों को शिक्षा का वरदान दिया।आज उनकी दो बेटियां गांव की पहली महिला इंजीनियर हैं, और एक बेटी गांव की पहली एमबीबीएस डॉक्टर बनी हैं।
बेटा भी पिता की राह पर चला :
गांव का पहला पुरुष MBBS डॉक्टर बनकर” और वह सपना… जो उनके पिताजी ने बहू के लिए देखा था– वो भी सच हुआ, जब उनकी पत्नी बनीं गांव की पहली महिला बीडीओ और कार्यपालक दंडाधिकारी। आज उन्होंने अपनी मेहनत से जलालपुर मे ललित भारत गैस एजेंसी सहित जिले मे कई प्रतिष्ठान को स्थापित करके सैकड़ों युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध कराया है और जनता की सेवा कर रहे हैं।
अब, जब हर सपना साकार हुआ :
ललित कुमार सिंह अपनी सफलता को समाज के नाम करना चाहते हैं। अपने अनुभव, अपनी मेहनत और अपने संस्कारों से वे अब समाज की सेवा में समर्पित हैं।इसलिए दो सामाजिक संगठनों के माध्यम से वे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में गांवो में नवजागरण ला रहे हैं।बिना किसी स्वार्थ के, बिना किसी दिखावे के।यह सिर्फ एक परिवार की सफलता की कहानी नहीं…यह है एक किसान की सोच,एक बेटे की मेहनत,एक माँ की ममता और एक पूरे गांव की उम्मीदों का सपना। जो आज अपने बढ़ते कदम के साथ हर घर और समाज को दे रहा एक नई सीख और ऊंची सोंच की उड़ान।




Recent Comments