अभय कुमार की रिपोर्ट:-
चनपटिया :- प्रखंड के कुड़वा मठिया पंचायत के वार्ड नं 7 मलकौली में पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास पंचायत के मुखिया उषा देवी,बीडीओ दीनबंधु दिवाकर ,मुखिया पति अनिल कुंवर ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बीडीओ श्री दिवाकर ने कहा कि 1 करोड़ 33 लाख की लागत से बनने वाला यह पंचायत सरकार भवन मिनी सचिवालय होगा।इसमे पंचायत के सभी कर्मी रहकर पंचायत के विकाश कार्यो संचालन करेंगे।वही मुखिया उषा देवी ने कहा कि पंचायत सरकार भवन बन जाने से ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय का चक्कर नही लगाना पड़ेगा।सारे कार्यो का संपादन यही पर होगा।मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुमित कुमार, उपप्रमुख पति राजकिशोर चौधरी, पैक्स अध्यक्ष दीपू राय, मुखिया पति अनिल कुंवर,विश्वनाथ सिंह, पंचायत सचिव बेचू हाजरा,रामबाबू सिंह, सुनील गिरी,राजनारायण पाण्डेय, मुनिलाल यादव,धर्मेंद्र शर्मा,प्रदीप शर्मा,प्रमोद राय, नारायण भगत,लालन राम,महेश पटेल,आनंद राय, कीनू ठाकुर,संजय यादव,बबलू तिवारी,रामभरोस सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।





Recent Comments