रक्षाबंधन पर 80 वर्षीय बुजुर्ग ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 75-वर्षीय बहन को राखी बंधाई मेंं भेंट स्वरूप दिया फलदार पेड़

बनियापुर (सारण): पावन पर्व रक्षा बंधन पर 80 वर्षिय भाई ने 75 वर्षिय बहन को फलदार पेड़ दे पर्यारण सुरक्षा की सीख दी। फिर बहन ने राखी बंधाई के उपलक्ष्य में पेड़ स्वीकार करते हुए वृक्ष और भाई की लंबी उम्र की कामना की। रविवार को रक्षाबंधन के मौके पर मढ़ौरा प्रखण्ड के खरौनी निवासी 80 वर्षिय दरोगा सिह द्वारा पेड़ पाकर कराह निवासी वृद्ध बहन सिया देवी काफी प्रसन्न हुई। पर्यावरण संतुलन और संरक्षण की दिशा में भाई बहन काभी सक्रिय हैं। बताया जाता है कि वृद्ध भाई अपने साथ फलदार वृक्ष लेकर आये थे। उसने बहन से कलाई पर राखी बंधवाई। फिर वृक्ष दे कर जैसे ही पर्यावरण की सुरक्षा की बात की बहन की आंखे भर आईं। दोनों ने वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। भाई बहन के इस अजूबे प्रेम को देख घर के सभी सदस्य पेड़ लगाने की शपथ ली।इधर, सतुआ पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेश साह दर्जनों लोगों के साथ फलदार वृक्षो को रक्षासूत बांध सुरक्षा की शपथ ली। लोकमाहाविद्यालय हाफिजपुर में एनएसएस कैडेटों ने भी वृक्ष को रक्षा का सूत बंधा।