दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया।सुबे में बदहाल शिक्षा व्यवस्था का खामियाजा राज्य के छात्र छात्राओ को भुगतना पड़ रहा जिसके कारण छात्र मारे मारे फिर रहें है और कार्यालयो का चक्कर लगाने के बाद अब आन्दोलन का रूख लेलिया हैं ।आलम यह है की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संज्ञान में भी छात्रो ने बात पहुंचाई लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे परेशान छात्र अब कपड़े उतारकर कालेज में धरने पर बैठ गए है ।शहर के गुलाब मेमोरियल कालेज में अर्धनग्न हाल में सरकार व कालेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते ये इन्टरमीडियट के छात्र हैं जो जिनका कालेज में नामांकन तो कर लिया गया लेकिन इन्टमीडियट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया और कालेज के पांच सौ छात्रो का रजिस्ट्रेशन बिहार बोर्ड द्वारा रद्द कर दिया गया जिससे छात्रो का भविष्य अंधकारमय हो गया ।छात्रो ने डीएम से लेकर सीएम तक अपनी बात रखी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुआ जिसके कारण छात्र अब कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने को मजबुर हैं ।छात्रो की माने तो इस कालेज में मोटा पैसा लेकर बच्चो को नामांकन कर लिया गया लेकिन अब जब परीक्षा का समय आ गया है तो पांच सौ छात्रो का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया ।छात्रो ने बिहार बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि जबतक उनका रजिस्ट्रेशन नहीं होता तबतक छात्र इसी तरह बगैर कपड़े के कालेज में बैठे रहेंगे ।फिर चाहे उनकी जान हीं क्यों न चली जाए ।इधर कालेज के प्राचार्य ने अपनी मजबूरी जाहिर करते हुए कहा की जितने भी छात्र का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है वह सभी का नामांकन पहले के प्राचार्य द्वारा गलत तरीके से कर दिया गया है ।लेकिन फिर भी डीएम साहब ने बोर्ड से बात कर छात्रो के हित में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है ।वहीं प्राचार्य ने बताया की इस मामले की जानकारी मुख्यमंत्री को भी 3 दिसम्बर को दिया गया था जब वह जिले के दौरे पर बेतिया पहुंचे थे लेकिन अभी तक छात्रो का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है ।उन्होने बताया की फाईल आगे बढ़ गया है और बोर्ड में पहुंच गया है इसलिए जल्द हीं सभी छात्रो का रजिस्ट्रेशन हो जाने की उम्मीद है ।प्राचार्य ने सारा ठीकरा बिहार बोर्ड पर फोड़ते हुए कहा की बिहार बोर्ड द्वारा हर वर्ष अतिरिक्त सीट दिया जाता था लेकिन इस बार बोर्ड ने अतिरिक्त सीट नहीं दिया जिसके कारण यह समस्या हो गयी है।





Recent Comments