तरैया/सारण।
थाना क्षेत्र के नन्दनपुर गांव में बिजली के करंट से एक औरत की मृत्यु हो गई है।मृत औरत नवल मांझी की पत्नी तरामुनी देवी है।मृतक को चार बच्चे है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मेरी पत्नी स्टील के पेटी से समान निकालने के लिए पेटी खोलने गई।पेटी छुटे ही विधुत करंट लग गई।उस वक्त कोई पुरूष सदस्य घर में नही थे।बच्चों के शोर करने पर आस-पास के लोग दौड़ कर आए और बिजली के कनेक्शन को काटा गया।तब मेरी पत्नी को ईलाज हेतु मढ़ौरा ले जाने के क्रम में रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई।घर के समान में करंट आने का कारण बिजली विभाग द्वारा मुख्य पोल से घर मे दिया गया कनेक्शन है।जिसके कारण ही घर के समान में विधुत परवाह हुआ है और उसी के कारण मेरी पत्नी की मौत हुई है।बिजली विभाग से बार-बार शिकायत करने पर भी कोई सुधी नही लेता है।
-/-




Recent Comments