सिवान :चाकूबाजी मामले में एक गिरफ्तार
परवेज़ अख्तर दारौंदा (सिवान): स्थानीय थाना कांड संख्या 7/18 चाकूबाजी मामले में एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना
प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित बसवरिया टोला का प्रेम महतो है। गत दो जनवरी की सुबह छेड़खानी का विरोध
करने पर दो युवकों को चाकू मारकर इसने जख्मी कर दिया था। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शेष छह की भी तलाश की जा रही है।




Recent Comments