
आयुष्मान पखवाड़ा में जागरुकता को लेकर एनडीए कार्यकर्तओं ने की पहल
दरियापुर(सारण)।
एक कार्ड पर पूरे परिवार के मुफ्त इलाज की योजना से अनजान लोगों को अब नेताओं द्वारा पाठ पढ़ाया जा रहा है।इसी क्रम में प्रखंड क्षेत्र के बेला में पैक्स अध्यक्ष नागेंद्र सिंह के दरवाजे पर भाजपा के अमनौर के विधायक मंटु सिंह के द्वारा कोरोना काल में आयुष्मान योजना की ठंडी पड़ी रफ्तार को फिर से हवा देने का काम किया है। वे बोले कि पात्र परिवारों को आयुष्मान बनाने का काम किया जाएगा। इस दौरान पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर पात्र अभ्यर्थियों को गोल्डन कार्ड दिया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन के साथ सभी विभागों को लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग, जीविका, पंचायती राज पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर योजना के प्रचार प्रसार का आदेश दिया गया है।जिसमे आयुष्मान योजना में 5 लाख का मुफ्त इलाज।आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुरू की गई स्वास्थ्य बीमा योजना ( हेल्थ इंश्योरेंस प्रोग्राम) है। योजना में रजिस्टर्ड परिवारों को अस्पताल में इलाज कराने का खर्च नहीं देना होगा। ये परिवार पांच लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त में करा सकेंगे। सरकारी के साथ रजिस्टर्ड निजी अस्पतालों में भी इस योजना के तहत मुफ्त इलाज की व्यवस्था केंद्र सरकार की तरफ से की गई है। जोसमे आज बेला से 136 परिव्वारो को इसका लाभ मिल है।




Recent Comments