बेतिया – गौनाहा:– *हत्या के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार गया जेल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* सहोदरा थाना में दर्ज काण्ड संख्या 34/12 हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । छः वर्षो से फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर बहुत बड़ी कामयाबी हासिल कि है ।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि लगातार छापेमारी के बावजूद पुलिस के गिरफ्त में नही आ रहे हत्या के मामले में मुख्य आरोपी बैरिया निवासी छत्री यादव के पुत्र हरेन्द्र यादव को पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सुचना मिलने पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है ।