लगातार दूसरी बार रवि मेमोरियल टीम चैम्पियन*
पुष्पराज कुमार की रिपोर्ट भागलपुर: नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के बैनर तले रविवार को बिहपुर के रेलवे मैदान पर 5 वीं रवि मेमोरियल बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में रवि मेमोरियल बिहपुर ने बुनियादी विद्यालय बिहपुर को 35-30, 35-29 से पराजित किया। प्रतियोगिता में अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों के आठ टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता का बेस्ट प्लेयर आदित्य राज व आयुष कुमार को चुना गया।
रेफरी की भूमिका राहुल कुमार, कुमार सुभम, अमित कुमार, विधयसगर, राजा कुमार व अमन कुमार ने निभाई। प्रतियोगिता का उद्धघाटन भागलपुर बुडबॉल संघ के सचिव बबलू मोदी ने किया। वही विजेता व उप-विजेता टीमों के बीच पुरस्कारों का वितरण रेलवे एइएन रविंद्र कुमार राज व भाजपा नेता संजय राय ने किया। पुरुस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता व संचालन नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार ने किया। इस मौके पर भागलपुर बुड बॉल संघ उप सचिव अभिजीत कुमार, अनिल कसेरा, सौरव कुमार आदि कई खेल प्रेमी उपस्थित थे।





Recent Comments