बेतिया – गौनाहा:– *आग लगने से लाखो की क्षति*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* आपस में दो विधुत परिवहन तार के टकराने से लगी आग के कारण लाखो का समान जलकर राख हो गया है ।
मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के हरदिया गांव के उपर से गुजरी ग्यारह हजार वोल्ट विद्युत परिवहन तार तेज हवा के कारण आपस में टकरा गया । जिससे जोर का धमाका हुआ फिर आग की लपटे उठने लगी और देखते हि देखते बृजेश महतो, इंद्रजीत महतो, छेदी महतो, अजय महतो , मनोज महतो के घर के पास रखी पुआल में शाम चार बजे के करीब आग पकड ली । आग कि लपटे इतनी तेज थी कि देखते हि देखते उनके घर भी जलने लगा । सुचना पाकर पहुंची फायर बिग्रेड कि टीम ने आग पर काबू पाया ।




Recent Comments