बेतिया – गौनाहा:– *समकालीन अभियान के तहत छह गिरफ्तार भेजे गये जेल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* समकालीन अभियान के तहत गौनाहा थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहो से पांच वही सहोदरा थाना क्षेत्र से एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है ।
इसकी जानकारी देते हुए गौनाहा थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि छापेमारी के दौरान थाना क्षेत्र के मनिटोला से उग्र राउत, मंगुराहा से सत्यदेव यादव, टिकुलटोला से रामप्रसाद दास, जोखिम मुखिया, लालू मुखिया, को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । वही सहोदरा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव से धुरेन्द्र महतो को सहोदरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । थानाध्यक्ष ने बताया कि इनके सबके विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत किया गया था ।




Recent Comments