सारण :गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम
#दिग्विजय सिंह बबलू

डोरीगंज-:
“”””””””””‘
सदर प्रखंड के मुसेपुर गांव स्थित बीएनएसएस मंदिर के प्रांगण में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी ध्रमेन्द्र कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत रामा ओ रामा भजन की प्रस्तुति कर पलक, सुहानी, रतन,अंजली, रौशन,अलीशा,आंचल ने उपस्थित दर्शकों को स्तब्ध कर दिया। वहीं ऐ मेरे वतन की लोगों की प्रस्तुति कर बबली, प्रिंस,रीतिक,मनीष, चंदन,गोलू गोपाल, किशन ने लोगों के मन को मोह लिया । कीर्ति, आलिया,वैष्णवी,निशू,स्वीटी,मोनू की प्रस्तुति गलती से मिस्टेक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

वहीं नशाबंदी,दहेज प्रथा,बेटी बचाओ,पर अपनी अलग- अलग प्रस्तुति कर रेखा, करिश्मा, सुहानी,स्वेच्छा, स्नेहा,आरती , गोलू , सिंकी, मांडवी, सरोवर, अनामिका , शिखा , खुशी ने कार्यक्रम को गति प्रदान की। वहीं रवीना, नयाब आलम, रोहिणी, अमृता,पूजा अनुष्का, प्रिया, निशु ,रीतिका, अंकिता ,सुधीर की प्रस्तुति खेलीह सईया खून के खेली , ऐसो सीमा पर खेलीह होली की प्रस्तुति उपस्थित दर्शकों को दंगे कर दिया। वहीं बोडर पर की लड़ाई की जीवंत प्रस्तुति देख दर्शक गदगद हो उठे। वहीं इस अवसर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए समाजसेवी ध्रमेन्द्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे कार्यक्रम का आयोजन अपने आप में मायने रखता है। गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय त्यौहार है जिसे हम लोगों को भाईचारे का प्रतीक भी मानकर ह्रषोल्लास पूर्वक मनाना चाहिए ।

इस अवसर पर रामदयाल शर्मा, मुखिया मुन्ना कुमार, धनंजय सिंह, पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, बीडीसी जीतेन्द्र राय, रिटायर्ड सैन्य अधिकारी विजय राय, अधिवक्ता ओमप्रकाश राय, सत्यदेव सिंह, शिवनाथ सिंह समेत दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे ।




Recent Comments