इसुआपुर/तरैंयाँ ( सारण ) :- मंगलवार को लाक-डाऊन के अन्तर्गत इसुआपुर व तरैंयाँ प्रखंड के गाँवों में मुखिया संगम बाबा ने खाद्य सामग्री का वितरण किया । वहीं इसुआपुर के दलित बस्ती और तरैंयाँ प्रखंड के माधोपुर में पिछङा वर्ग के सैकड़ों जरुरतमंदो के बीच मुखिया संगम बाबा ने खाद्य सामग्री के सैकड़ों पैकेट का वितरण किया । वहीं जरुरतमंद कच्चा राशन-सब्जी के पैकेट को पाकर काफी खुश दिखे और मुखिया को दुआ भी दे रहे थे ।