बेतिया – गौनाहा:– *स्थानीय विधायक ने किया सहोदरा मेला का उद्घाटन*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* चम्पारण का सुप्रसिद्ध सुभद्रा मेला का उद्घाटन शनिवार को स्थानीय विधायक भागीरथी देवी ने फीता काट कर किया । यह मेला यु पी, बिहार, नेपाल के श्रद्धालु भक्तो के अपार भिड के साथ शुभारंभ हुआ । शनिवार से ही मेले मे हजारो श्रध्दालु भक्तो की भीड मां के दर्शन के लिए उमड़ पडी । मेले मे सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ महिला पुलिस का कडी व्यवस्था की गयी है । मेले मे सवारी खडी करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है । मेला मे मौत का कुआं, हिलेरी मांडल झुला, अजूबा झुला, जादूगर, थियेटर आदि मनोरंजन का साधन है ।

मेले मे उद्घाटन के मौके पर सीओ प्रदीपकुमार सिन्हा, वीडियो श्री कांत ठाकुर, सहोदरा थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, मुखिया सुनील गढ़वाल, रंजीत बहादुर राय, सुनिल कुमार, गोविंद गढ़वाल, जयप्रकाश महतो पुर्व मुखिया निरंजन पंजियार, ब्रजेश महतो, श्याम गुप्ता, राजेश राम राजेश साह आदि उपस्थित थे ।