गेंहू की बाली में दाना नही आने से किसान चिंतित

पानापुर(सारण)
प्रखण्ड के रसौली के किसान सह स्थानीय मुखिया नेमा सिंह के तेरह बिगहा खेत में लगे गेहूं के फसल में बाली तो आया लेकिन बाली में एक आध ही दाने देखने को मिलरहा है जिस कारण किसान परेशान है।इस बात की जानकारी मिलते ही प्रखण्ड कृषि समन्वयक ओमप्रकाश सिंह एवं कृषि सलाहकार मुकेश राम गेंहू के फसल को जाँच करने शनिवार को रसौली गांव पहुँचे। जाचोप्रांत कृषि समन्यवक ने बताया की देखने से ऐसा प्रतीत होरहा है की खेतों में सल्फर की कमी है जिस कारण बाली में लगभग 40 से 50 प्रतिशत ही दाने आये है।लेकिन मिट्टि जाँच कराने के बाद ही बिशेष कुछ कहा जासकता है। वही उन्हों ने कहा की जाँच रिपोट आने के बाद वरीय पदाधिकारियो के निर्देशानुसार किसान को हर सम्भव फसल छति पूर्ति दिया जायेगा।वही मौके पर उपस्थित किसान सलाहकार मुकेश राम को मिट्टि जाँच कराकर रिपोट देने का निर्देश दिया।