आप के 20 विधायकों की सदस्यता कायम रखने की दिल्ली हाईकोर्ट के फैसला को पार्टी ने किया स्वागत
#असत्य पर सत्य की हूयी जीत : टुन्ना

छपरा(सारण)।आम आदमी पार्टी ने 20 बिधायकों की सदस्यता कायम रखने की दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया है।पार्टी के जिला प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने शनिवार को कहा कि असत्य पर सत्य की जीत हूयी है।चुनाव आयोग ने दिल्ली की निर्वाचित सरकार को गिराने की कोशिश के तहत बिधायकों की सदस्यता खत्म करने की राष्ट्रपति से सिफारिश की थी।श्री टुन्ना ने पूर्व चुनाव आयुक्त ए के ज्योति पर निशाना साधते हूए आरोप लगाया कि उन्होंने केन्द्र सरकार को खूश करने के लिए 20 आप बिधायकों को बिधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित किया था। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा आप बिधायकों की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश निर्वाचित सरकार को अपदस्थ करने का गंभीर प्रयास था। आयोग ने बिधायकों को अयोग्य घोषित करने के फैसले के माध्यम से दिल्ली के जनादेश को नेस्तनाबूद करने की कोशिश की थी। हाईकोर्ट के निर्णय के बाद सभी बिधायक अब बिधानसभा की बजट सत्र में भाग ले सकेंगे।इससे उन्हें अपने विधायी कार्यों को सूचारू रूप से निबटाने में मदद मिलेगी।आप प्रवक्ता ने आगे कहा कि संवैधानिक पदों पर यदि छोटी सोंच रखने वाले लोग बैठेंगे तो लोकतंत्र सुरक्षित नहीं बचेगा।