बेतिया – गौनाहा:– *सुपर ऐलेवन को हरा फाइनल में पहुंचा डायमंड स्टार*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* ग्रीन पार्क स्टेडियम गौनाहा में खेले जा रहे GPL टूर्नामेंट के नम्बर एक व नम्बर दो पर काबिज टीमों के बीच कांटे का मुकाबला हुआ जिसमें डायमंड स्टार ने सुपर ऐलेवन को हरा फाइनल में जगह बनाई । फाइनल मैच इसी मैदान पर सात मार्च को खेला जाना है ।
इसकी जानकारी देते हुए पुर्व कैप्टन सह संचालक अमित कुमार गुड्डू ने बताया कि सुबह जब ग्यारह बजे दोनो टीमों के बीच टॉस कीया गया । टाॅस जितकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर ऐलेवन की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में कुल 192 रनों का लक्ष्य डायमंड स्टार के सामने रखा ।
लक्ष्य का पीछा कर रही डायमंड स्टार ने नौ गेंद पहले तीन विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह सुनिश्चित किया ।