पुन्यतिथि पर याद किये गये महेंद्र मिश्र, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नें जलालपुर में प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
जलालपुर (सारण) : पूर्वी धुन के जनक महेंद्र मिश्र के पुण्यतिथि के अवसर पर जलालपुर स्थित उनके स्मारक पर स्मारक निर्माण समिति के तत्वावधान में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सेंगर ने माल्यार्पण किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री सेंगर ने कहा कि महेंद्र मिश्र न केवल हमारे क्षेत्र के बल्कि पूरे देश के शान थे।पूर्वी धून के जनक को समुचित विश्व में सम्मान मिले इसके लिए हमें प्रयासरत रहने की जरुरत है।सिर्फ जन्मदिवस और पुण्यतिथि तक ही सीमित न होकर हमें हर दिन महेन्द्र मिश्र के आदर्शों पर चलना होगा, यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस अवसर कन्हैया सिंह तूफानी, वंशीधर तिवारी, महेन्द्र मिश्र के पौत्र रामनाथ मिश्र, विवेकानंद तिवारी, मुन्ना मिश्र, लगनदेव तिवारी, नागेन्द्र राय, संजय सिंह,अरुण शर्मा, उमेश शर्मा, जितेन्द्र मांझी, राजाराम राय, धुरंधर राय और गुड्डू सिंह उपस्थित थे।