सारण :मढ़ौरा में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत दर्जनों गरीब गृहणियों को मिला निःशुल्क कनेक्शन


मढौरा :प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के एक वर्ष पूरा होने पर स्थानीय बजरंग इण्डेन गैस ऐजेंसी के द्वारा 100 लोगो को निशुल्क गैस कनेक्शन अौर चूल्हा का वितरण किया गया। स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुडी ने बीते दिनों क्षेत्र के गैस एजेंसियों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत वंचित लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने में तेजी लाने का निर्देश दिया था। बीपीएल परिवार से आने वाली महिलाओ के बीच गैस का कनेक्शन और चूल्हा का निःशुल्क वितरण स्थानीय बीबी पाठक और एमओ सौरभ कुमार के हाथो किया गया । बीपीएल परिवार के दर्जनो परिवार को निशुल्क कनेक्शन के साथ गैस सिलेंडर ,चूल्हा और पाईप मिली जिसे पाकर सभी काफी खुश दिखे । इस दौरान बीडीओ बीबी पाठक ने कहा कि खाना प्रत्येक घर में बनता है लेकिन गांवों में लकड़ी या उपले के प्रयोग से महिलाओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से जूझना पर रहा था I आर्थिक बिपन्नता में लोग कनेक्शन नहीं ले पाते थे I प्रधानमंत्री की इस योजना से महिला की परेशानियों को समझने का प्रयास किया है I परिणाम है कि ग्रामीण महिलाओं में समय की बचत हो रही है और स्वास्थ्य में भी सुधार आने लगा है I एमओ सौरभ कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खाना बनाने के लिए एलपीजी की सुलभता से महिलाओं के पास अब अन्य कार्यों के लिए समय मिलेगा जिसका वे सदुपयोग कर सकेगी I इस दौरान एलपीजी के प्रयोग में सुरक्षा को लेकर भी महिलाओं को बताया और सावधानी से इसके उपयोग करने की बात कही I इस अवसर पर ऐजेंसी बजरंग इन्डेन गैस एजेंसी के मैनेजर शैलेश सिंह, अरुण सिंह ,भृगुनाथ सिंह ,राहुल सिंह, सत्येन्द्र सिंह सहित अन्य उपस्थित थे ।