Θ बेतिया – बगहा:–*मुजफ्फरपुर में हुए हृदय विदारक सड़क दुर्घटना में मृत छात्रों को श्रद्धांजलि दे, उच्च माध्यमिक विद्यालय, पचरूखा में नहीं मनाया गया होली मिलन समारोह*

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉
बगहा:– मुजफ्फरपुर जिले में चार दिन पूर्व हुए हृदय विदारक सड़क दुर्घटना में सरकारी विद्यालय के 9 बच्चों की मृत्यु होने से बगहा के उच्च माध्यमिक विद्यालय, पचरुखा के शिक्षक व छात्र विद्यालय परिवार दुखी व मर्माहत है। इस लिए आज होली की छुट्टी के अवसर पर जहाँ हर ओर होली मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है वही उच्च माध्यमिक विद्यालय पचरूखा में किसी प्रकार का कोई होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री उमेश प्रसाद साह के हवाले से विद्यालय के मीडिया प्रभारी का कार्य देखने वाले शिक्षक श्री सुनिल कुमार ने कहा- उन मृत बच्चों के प्रति विद्यालय परिवार की ओर से गहरी संवेदना, श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विद्यालय परिवार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि विद्यालय में होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।
तथा उपस्थित सभी शिक्षकों व विद्यालय परिवार द्वारा मौन धारण कर मृत बच्चों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विद्यालय के बाल संसद प्रधानमंत्री झून्ना कुमार, उप प्रधानमंत्री सरोज कुमारी, शिक्षा मंत्री सीमा कुमारी सहित अन्य मंत्री व सदस्य सरफराज आलम, संतोष कुमार, मेराज अंसारी और मीना मंच की (बालिका) सदस्य सुमन कुमारी, लाखी कुमारी, अंजू कुमारी, ममता कुमारी, पूजा कुमारी आदि छात्र छात्राओं ने भी मृत बच्चों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दे होली नहीं मानने की बात कही।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद साह, शशि कुमारी, सुनिल कुमार, अभिमन्यु कुमार, महेश कुमार, नरेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं शक्ति प्रकाश उपस्थित रहें।
इसकी सूचना विद्यालय के (मीडिया प्रभारी) शिक्षक श्री सुनिल कुमार ने दी।