बेतिया – गौनाहा:– *भिखनाठोरी को कटाव से बचाने के लिए बांध का निर्माण शुरु*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* इंडों नेपाल बॉर्डर पर बसा भिखनाठोरी के अस्तित्व को बचाने के लिए जिला प्रशासन के आदेशानुसार तीन करोड़ रुपये की लागत से कटाव रोधी बचाव हेतु बांध का निर्माण कार्य शुरु हो गया है ।

बांध की लम्बाई चार सौ मीटर, चौडाई नौ मीटर वही उंच्चाई चार, पांच व छह मीटर है । जल संसाधन विभाग के एसडीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रयाप्त मात्रा में बालू उपलब्ध नहीं होने की वजह से काम में बाधा उत्पन्न हुआ है क्योंकि वन विभाग द्वारा वन क्षेत्र में पड रही नदी से बालू नही उठाने दिया जा रहा है । न्यू इजी बैग में बालू भरकर कटाव रोधी बांध का निर्माण अस्सी प्रतिशत पत्थर रहित पंडई नदी से बालू छाट कर भरा जा रहा है ।

विदित हो कि 12 अगस्त को आयी प्रलयकारी बाढ़ से ठोरी गांव के 33 घर पंडई नदी के ग्रभ में समा गए थे जिसके कारण लाखों की सम्पत्ति बर्बाद हुई थी ।
तबाही के बाद भिखनाठोरी पहुंचे जिलाधिकारी निलेश चन्द्र देवरे के जांचोपरांत गांव के अस्तित्व बचाने के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा गणेश राधिका प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी को करीब तीन करोड का टेंडर देकर कटाव रोधी बांध का निर्माण करने का निर्देश दिया गया ।
वही संवेदक उपेन्द्र सिंह का कहना है कि किसी तरह पंडई नदी मे स्थित पत्थर से बालू छाटकर काम शुरु किया गया है ।वही 21 मई 2018 तक काम पूरा कर लेना है जो चुनौती बनी हुई है । वही भिखनाठोरी से पांच किलोमीटर के दायरे में कही पुर्ण रूप से बालू उपलब्ध नहीं है और नोमेन्स लैण्ड से बालू मंगवाना नामुमकिन है ।