सिवान :युवती ने शरीर में आग लगा की ईह लीला
# पुलिस ने यूडी केस दर्ज की
#परवेज अख्तर
भगवानपुर हाट:
थाना क्षेत्र के गोईयानार गांव के विजय कुमार सिंह की पुत्री प्रीति कुमारी अपने शरीर मे आग लगा कर ईह लीला समाप्त कर ली. सूचना मिलने पर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. एसआई रामाधार सिंह ने बताया कि घर पर उसका एक भाई है. माता-पिता नहीं है. ग्रामीणों का कहना है कि लड़की मानसिक रूप से विक्षिप्त थी. शनिवार को रात्रि में अपने शरीर मे आग लगाकर पूरी तरह से जल गई है. जलने के कारण उसकी मृत्यु हो गई. रविवार को पुलिस यूडी केस दर्ज कर शव को सीवान पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी.