बेतिया – *गौनाहा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 2018 के लिए चारों फ्रेंचाइजी में बांटे गये खिलाड़ी*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ IPL के तर्ज पर प्रखंड से हो रहा GPL क्रिकेट प्रतियोगिता का 16 फरवरी से भव्य शुभारंभ।

*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* IPL की तरह गौनाहा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 2018 GPL का शुभारंभ प्रखंड मुख्यालय क्रिकेट ग्राउंड पर 16 फरवरी को भव्य तरीके से किया जाना है जिसको लेकर तौयारी पुरी कर ली गई है ।
GPL क्रिकेट प्रतियोगिता से क्षेत्र में खिलाड़ी का प्रतिभा को निखारने का जो बेडा SCC क्रिकेट कमिटी ने उठायी है उसे पुरा करने के लिए कमेटी के कार्यकर्ता पुरा जोर लगाये हुऐ है और अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे है ।
इस प्रतियोगिता में 77 खिलाड़ीयों के बिच चार टिमों का गठन कर घमासान क्रिकेट मैच का आयोजन कर क्रिकेट प्रेमियो के लिए आनंददायक खेल का व्यवस्था व्यवस्थापक के द्वारा किया जा रहा है ।
चारो टीमों के गार्जियनों को 19 खिलाड़ीयों का एक टीम देकर उस टीम का नेतृत्व करने का भार उनको सौपा गया है ।
चारो फ्रेंचाइजी इस प्रकार है 1. बृजेश कुमार यादव को सुपर एलेवन, 2. म. अहतर को हिरो एलेवन, 3. राजेश कुमार डायमंड स्टार, वही 4. संतोष जयसवाल को राॅयल एलेवन । इन चारो फ्रेंचाइजीयों एक एक टीम बना कर दी गई है इन चारों फ्रेंचाइजी पर अपनी अपनी टीमों के अच्छा प्रदर्शन का दवाब रहेगा ।
प्रतियोगिता का सफल संचालन के लिए स्काई क्रिकेट क्लब गौनाहा के द्वारा पुरा प्रयास किया जा रहा है ।
आज मंगलवार को SCC के सदस्यों व GPL कमेटी के द्वारा कन्या मध्य विद्यालय में सभी 77 खिलाड़ीयों, चारो फ्रैंचाइजी, गौनाहा थानाध्यक्ष आदि लोगो के बिच लकी ड्राॅ के माध्यम से सभी खिलाड़ीयों को चारो टीम के बीच बांटा गया ।
चारो टीम के तैयार हो जाने के बाद थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने अपने छोटे से संबोधन में खिलाड़ीयों का हौसलाअफजाई करते हुऐ कहा कि खेल खेल भावना से खेलना है और ऐसा खेलना है कि देखने वाले लास्ट बौल का इंतजार करें ।
प्रखंड स्तर पर पहली बार इस तरह का आयोजन से खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है ।
SCC क्रिकेट समिति का संचालक कर रहे सीनियर कैप्टन ने कहा कि 16 फरवरी को चारो टीम का आना सुनिश्चित किया गया है । चारो टिम अपने अपने मालिक के साथ खेल के ग्राउंड पर उपस्थित होकर उद्घाटन समारोह को सफल बनावें ।
इस प्रतियोगिता का संचालन और अध्यक्षता पुर्व कैप्टन अमीत कुमार उर्फ गुड्डू कर रहे है वही सचिव अनुराग कुमार, कोषाध्यक्ष परमानंद राउत, तकनीकी सहायक मनोज जायसवाल, फील्ड मैनेजर संजय कुमार नंदी, संयोजक राकेश चौधरी, शैलेंद्र कुमार, राहुल कुमार, कार्यकर्ता कृष्ण जोशी, रणबीर श्रीवास्तव, सुरेश कुमार चौधरी, प्रेम चंद्र श्रीवास्तव, निर्मल शर्मा, उदय सिंह, संतोष चौधरी के रूप में चयन किया गया है ।