सारण :हैदराबाद के हत्याकांड में फरार चल रहा एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
परसा-
दरियापुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव से हैदराबाद में हत्याकांड में फरार चल रहा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपी इब्राहिमपुर गांव का नीरज राम बताया जाता है।इस सम्बन्ध में थानाप्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी हैदराबाद में रहकर कारखाना में काम करता था।हैदराबाद में काम कर रहे अपने फुफेरे भाई जयमंगल राम की 31 जनवरी को हत्या कर फरार हो गया था।मृतक की पत्नी मालती देवी के द्वारा हैदराबाद में नीरज राम पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी।प्राथमिकी के उपरांत हैदराबाद की पुलिस आरोपी के घर भी पहुँची थी।लेकिन आरोपीत घर से फरार होने के कारण पुलिस बैरंग वापस हो गयी। वही गुप्त सुचना के आधार पर स्थानीय पुलिस द्वारा बुधवार को घर से ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तारी की सुचना हैदराबाद की पुलिस को दिया गया।