बेतिया – गौनाहा:– *वार्ड क्रियान्वयन समिति के चुनाव में हुई अनियमितता*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखण्ड अंतर्गत माधोपुर पंचायत के वार्ड नं. बारह में वार्ड सदस्य द्वारा पोषक क्षेत्र में बिना सूचना दिए वार्ड क्रियान्वयन प्रबन्धन समिति में सचिव पद का चुनाव किये जाने के मामला प्रकाश में आया है ।
इस संबंध में पोषक क्षेत्र के लोगो के द्वारा विडियो को एक आवेदन देकर जांच करने का मांग किया है ।
इधर ग्रामीण रवि कुमार सिंह, रमेश सहना, शशि कुमार सिंह, अशोक साह, बिहारी साह, अमरेश व शंभू ठाकुर आदि ग्रामिणों का कहना है कि वर्तमान वार्ड सदस्य श्याम दयाल महतो के द्वारा बिना आम सभा कराये सचिव पद के लिए नन्द किशोर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पकड़ी में गोपनीय रुप से बैठक करा वार्ड क्रियान्वयन समिति सचिव का चुनाव करा लिया गया हैं ।
जब हम ग्रामीण सभा स्थल पहुंचे तो वार्ड सदस्य ऱजिस्टर लेकर वहां से फरार हो गया व अपनी मोबाइल भी बंद कर ली ।
वही आवेदन को स्वीकृत किये पदाधिकारी जेएसएस अरविन्द कुमार ने बताया कि वार्ड सदस्य पर जांचोपरांत कार्यवाई की जाएगी ।