मढ़ौरा ।
नगर क्षेत्र के यादो राहीमपुर निवासी परमेश्वर सिंह उर्फ कुटन सिंह ने पिछले वर्ष आयी बाढ़ जीआर राशि अबतक नही मिलने की शिकायत एसडीओ से की है । अपने आवेदन में कहा है कि उनका गांव पूर्ण रुप से बाढ़ में दह गया था । वही उनके गांव के प्रायः लोगों का जीआर राशि का भुगतान कर दिया गया है । जबकि उसेे साजिशन राशि नही दिया गया है । इसको लेकर वह कई बार वार्ड पार्षद व अन्य के पास दौड़ लगा चूका है लेकिन केवल आश्वासन ही दिया गया । वह गरीब परिवार का व्यक्ति है, बाढ़ में उसका परिवार पुरी तरह से विस्थापित होकर किसी तरह से गुजर बसर किया था । पीड़ित ने एसडीओ से जीआर राशि उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है ।




Recent Comments