
पानापुर(सारण)रविवार को थानाक्षेत्र के महम्मदपुर में 55वर्षीय हरेन्द्र ठाकुर का बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गया।मिली जानकारी के अनुसार बेतौरा निवासी हरेन्द्र ठाकुर अपनी भतीजी के ससुराल यानि अपने समधियाना महम्मदपुर में पिछले कुछ दिनों से रह रहे थे।रविवार की सुबह शौच के दौरान उनका पैर फिसल गया तथा गहरे पानी में डूब गये।जिससे मौके पर हीं उनक मृत्यु हो गई।पूर्व मुखिया सभापति राय तथा महम्मदपुर के मुखिया अनिल कुमार मांझी ने शव को थाने पहुॅचवाया तथा पीड़ित परिवार को सांत्वना दिए।स्थानीय प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।




Recent Comments